AMIT LEKH

Post: शहरी-वाणिज्य सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल 

शहरी-वाणिज्य सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल 

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया द्वारा जिला कंट्रोल रूम को एक छदम लूट की सूचना दी गई तथा अपराधकर्मीयों के हुलिया के बारें बताया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस अधीक्षक , बेतिया के नेतृत्व में बेतिया पुलिस शहरी-वाणिज्यीक क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु तत्परता पूर्वक कार्य कर रहीं है। इसके लिये थाना गस्ती के अतिरिक्त विशेष मोटरसाईकिल गस्ती एवं सुप्रिया रोड में विशेष सुरक्षा प्लान की व्यवस्था की गई है। उपरोक्त सुरक्षा की जॉच हेतु 8 जनवरी 26 को मॉक ड्रिल किया गया। बीते दिवस समय 04:38 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया द्वारा जिला कंट्रोल रूम को एक छदम लूट की सूचना दी गई तथा अपराधकर्मीयों के हुलिया के बारें बताया गया। नगर थाना की गस्ती दल समय 04:44 बजे सूचना वाले स्थान पर पहुंच गई और 12 मिनट बाद छद्दम अपराधकर्मियों को मनुआपुल पथ पर पकड़ लिया गया। इस मॉक ड्रिल में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को पुरिस्कृत किया जा रहा है तथा लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मीयों पर उचित कार्रवाई की जा रहीं है।

Comments are closed.

Recent Post