AMIT LEKH

Post: इंकलाबी नौजवान सभा : 1 करोड़ रोजगार, मांग रहा है युवा बिहार..!

इंकलाबी नौजवान सभा : 1 करोड़ रोजगार, मांग रहा है युवा बिहार..!

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

आरवाईए राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक नरकटियागंज में शुरू हुई

बैठक में प्रदेश में नौजवान आंदोलन तेज करने की बनाई जाएगी योजना

इंकलाबी नौजवान सभा बिहार राज्य परिषद की बैठक 10 जनवरी 2026 को नरकटियागंज के भाकपा माले कार्यालय में शुरू हुई

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुशवाहा भी भाग ले रहे हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बैठक को संबोधित करते हुए आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुशवाहा ने कहा कि आज देश भर में मोदी सरकार नफरत का माहौल बनाने के लिए असंवैधानिक कदम उठा रही है।

फोटो : मोहन सिंह

अभी हमने देखा कि जम्मू में एक मेडिकल कॉलेज को सिर्फ इस लिए बंद कर दिया गया क्यों कि उस कॉलेज में 50 में से 48 मुस्लिम विद्यार्थी पास हुए। यह बात इस सरकार को मंजूर नहीं है इसलिए कॉलेज को बंद कर दिया गया। बिहार में नौजवानों के सामने रोजगार बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है सरकार इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही है बल्कि बुलडोजर चला रही है।

आरवाईए को संगठित होकर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि मोदी सरकार देश के नौजवानों पर 12 साल में जो तबाही थोपी है उसकी दोहरी मार बिहार के नौजवान झेल रहे हैं क्यों कि यहां भी डबल इंजन के नाम पर डबल बुलडोजर की सरकार चल रही है। नौजवानों के रोजगार के अवसरों को छीन कर उन्हें कॉरपोरेट के लिए सस्ते में काम करने के लिए मजबूर बनाने का काम बदस्तूर जारी है। आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से प्राइवेट ही नहीं सरकारी संस्थानों में भी कर्मी भर्ती किए जा रहे हैं जिन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी कम तनख्वाह मिल रहा है। नौजवान जब आवाज उठा रहे हैं तो उनको जेल में डाल दिया जा रहा है। उमर-शरजील आज भी बिना किसी ट्रायल के 6 साल से जेल में बंद हैं। आज देश में रोजगार सिर्फ भाजपा आरएसएस के नफरती अभियान में बचा है। चुनाव प्रक्रिया पर कब्जे की इनकी कोशिश लगातार जारी है ताकि चुनाव की जीत की गारंटी हो सके और कॉरपोरेट घराने की सेवा किया जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए सिकटा से पूर्व विधायक बिरेंद्र गुप्ता ने कहा आज देश के ऊपर जो हमले हो रहे हैं उसका मुकाबला नौजवान सबसे मजबूती से कर सकते हैं। इसलिए जरूरत है आरवाईए जैस क्रांतिकारी संगठन को मजबूत किया जाय। राज्य सचिव और पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि बिहार चुनाव में एन डी ए ने नौजवानों से 1 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार बिना देरी के रोजगार बहाली की घोषणा करे वरना नौजवान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में जयशंकर पंडीत,शाह शाद, संजय मुखिया, फरहान राजा, अर्जुन सिंह, सुनील यादव आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

Comments are closed.

Recent Post