बेतिया से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज शिकारपुर पुलिस ने कोइरगांवा चौक के समीप से ट्रक पर लदे अवैध विदेशी शराब जब्त किया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
नरकटियागंज, (अमित तिवारी)। शिकारपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त किया, ट्रक में मिला शराब।
पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज शिकारपुर पुलिस ने कोइरगांवा चौक के समीप से ट्रक पर लदे अवैध विदेशी शराब जब्त किया।

लेकिन इस छापेमारी मे ट्रक चालक फरार हो गया। नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि लौरिया के रास्ते नरकटियागंज मे अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप लौरिया के रास्ते आ रही है।
सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान ट्रक चालक ट्रक लेकिन भागने लगा और कोइरगांवा चौक के समीप ट्रक छोड़ कर भाग गया।

जांच के दौरान ट्रक मे लदे पाईप के नीचे से पांच सौ तीन कार्टून रायल स्टेज और रायल चैलेंज शराब बरामद किया गया जिसपर पंजाब का लेबल लगा था। जिसकी किमत बाजार मे लाखों मे है।

नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक के चालक और मालिक का जांच किया जा रहा है जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जायेगा। छापेमारी में थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह, एसआई राजेश कुमार, संतोष कुमार, खुर्शीद आलम शामिल रहे। खबर छपते-छपते सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शराब की यह खेपी नरकटियागंज वार्ड संख्या – 01 के निवासी किसी नीरज कुमार के पास आ रही थी।








