AMIT LEKH

Post: बहुआर पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान

बहुआर पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

चौकी प्रभारी बहुआर दीपक सिंह के नेतृत्व में बैंक चेकिंग अभियान का हुआ संचालन 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर से सटे पुलिस चौकी प्रभारी बहुआर दीपक सिंह ने बड़ौदा यूपी बैंक बैठवलिया में सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया।

फोटो : चिश्ती

लगातार हो रहे साइबर क्राइम के मामलों को लेकर पुलिस ने यह अभियान चलाया है। इस दौरान बैंक के अन्दर मिले लोगों की आईडी चेक की गई और संदिग्ध लोगों की तलाशी लिया गया। बैंक में बिना वजह आने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। नवागत चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने बैंककर्मियों को निर्देश दिया कि बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे किसी भी हालत में बंद न होने दे।

छाया : अमिट लेख

क्योंकि यह कैमरे सभी लोगों पर अपनी नजर रखे हुए है। इसी के साथ पुलिस बैंक रजिस्टर का निरीक्षण किया बैंक पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद मिले तथा बैंक के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों को भी चेक किया।

छाया : अमिट लेख

इस दौरान उप निरीक्षक कपिल प्रजापति, शिव प्रताप सिंह, अंकित यादव, प्रखर कुशवाहा उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post