छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री हैँ, संजय सिंह
स्वागत कार्यक्रम का आयोजन सत्येंद्र सिंह भवानी व जदयू के बिहार प्रदेश महासचिव रौशन सिंह भवानी के नेतृत्व में किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
संवाददाता
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री व वैशाली जिले के महुआ से लोजपा (रा) के विधायक संजय सिंह सोमवार को जदयू की पूर्व सांसद कविता देवी के पति अजय सिंह की माता एवं दरौंदा की पूर्व विधायिका स्व. जगमातो देवी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने सिवान जिला के मुड़ा गांव के लिए एकमा होकर जा रहे थे।

इसी क्रम में छपरा-सिवान एनएच–531 पर एकमा-हंसराजपुर स्थित अम्बिका दादा गेट के समीप जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गाजे-बाजे, फूलमाला, अंगवस्त्र व गुलदस्ता से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन सत्येंद्र सिंह भवानी व जदयू के बिहार प्रदेश महासचिव रौशन सिंह भवानी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय सिंह को फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर जदयू नेता रौशन सिंह भवानी, सत्येंद्र भवानी, मुन्ना दूबे, मुकेश सिंह, संतोष सिंह, राजकुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, लालमोहन ओझा, अरुण कुमार सिंह उर्फ भोला, प्रमोद सिंह, जिला पार्षद फूल सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, संतोष सिंह, राजकपूर सिंह, प्रमोद शर्मा ओपी गुप्ता, रणविजय सिंह समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी मंत्री श्री सिंह का अभिवादन करते हुए उनके प्रति आभार व समर्थन व्यक्त किया।








