AMIT LEKH

Post: बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ

बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन : 

आयोजन में बूढ़ा बाबा, विष्णु देव दुबे, बड़े लाल दुबे, अजीत दुबे, बिजेंद्र दुबे, पप्पू दुबे, लवकुश जायसवाल, प्रशांत पांडेय, महेश्वर दुबे सहित समस्त क्षेत्रीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

संवाददाता

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। हर वर्ष की भांति इस साल भी नगर पंचायत एकमा बाजार के भरहोपुर गांव स्थित बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम विधिवत पूजा-पाठ व हवन-पूजन के साथ आरंभ हुआ। वेदाचार्य अनिल दुबे व आदित्य द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।

फोटो : संवाददाता

हवन में पंडित राजकुमार मिश्रा, विपिन मिश्रा सहित अन्य आचार्य मौजूद रहे। वहीं भजन मंडली के ब्यास मनोज भारती के नेतृत्व में हरे राम–हरे कृष्ण का अखंड जाप शुरू होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया। कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व मुखिया सह समाजसेवी स्वर्गीय रामेश्वर दुबे के चचेरे भतीजे संजय दुबे ने बताया कि क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि व आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। आयोजन में बूढ़ा बाबा, विष्णु देव दुबे, बड़े लाल दुबे, अजीत दुबे, बिजेंद्र दुबे, पप्पू दुबे, लवकुश जायसवाल, प्रशांत पांडेय, महेश्वर दुबे सहित समस्त क्षेत्रीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा है। बताया गया है कि शनिवार को समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Comments are closed.

Recent Post