AMIT LEKH

Post: बीआरसी में सेवानिवृत्त व राज्य स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 शिक्षक हुए सम्मानित

बीआरसी में सेवानिवृत्त व राज्य स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 शिक्षक हुए सम्मानित

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो क संकलन :

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते : बीईओ

सेवानिवृत्ति पर सामूहिक रुप से बीईओ योगेंद्र बैठा व बीआरसी स्टाफ परिवार के द्वारा ऐतिहासिक रूप से भावभीनी विदाई दी गई।

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। प्रखंड संसाधन केंद्र एकमा के सभागार में ऐतिहासिक सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों में सेवानिवृत्त होने वाले व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कुल 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों आदि को अंगवस्त्र, फूलमाला व उपहार प्रदान भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

फोटो : संवाददाता

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र बैठा ने किया। इस अवसर पर बीईओ योगेंद्र बैठा, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, एचएम सह शिक्षक नेता मंजीत कुमार तिवारी, बीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, कुमार रश्मि रंजन, संजय भारती, अजीत कुमार, अमितेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह, अरुण कुमार यादव आदि अन्य मौजूद रहे।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर अपने संबोधन में बीईओ योगेंद्र बैठा ने कहा कि भले ही आप सभी अपनी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। यह सेवा काल के दौरान एक सामान्य प्रक्रिया होती है। उन्होंने सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी यह अच्छी तरह से जानते हैं कि शिक्षक अपने जीवन भर शिक्षक के दायित्व से सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि अपने तैनाती वाले विद्यालयों में सेवानिवृत्त होने के बाद कुछ विद्यालयों के स्टाफ द्वारा उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी जाती है। जबकि कुछ शिक्षकों को इस सम्मान पूर्वक विदाई से वंचित रह जाना पड़ता था। इसलिए बीआरसी स्तर पर एक सत्र के दौरान सेवानिवृत होने वाले सभी शिक्षकों के लिए वर्ष 2023 से तत्कालीन बीईओ रागिनी कुमारी के द्वारा सम्मान पूर्वक विदाई समारोह की शुरुआत की गई है। वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों के द्वारा इस तरह के आयोजन को ऐतिहासिक बताया गया। शिक्षकों ने कहा की बीईओ रागिनी कुमारी द्वारा इस तरह का प्रथम बार कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसे बीआरसी पर तैनात स्टाफ की मदद से मौजूदा बीईओ योगेंद्र बैठा जारी रखना काफी सराहनीय पहल है जिसके लिए हम सभी उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करते हैं। इस समारोह के दौरान सच्चिदानंद प्रसाद (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, मवि नवादा), भृगुनाथ साह (सेवानिवृत्त शिक्षक, मवि अतरसन), रामदर्शन राय (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, उत्कमित मवि केशरी मठिया), अशोक शाही (सेवानिवृत्त शिक्षक, उमवि लौवारी), कमलेश प्रसाद सिंह (सेवानिवृत्त शिक्षक, कन्या मवि बेतवनिया), शहनाज बेगम (सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक, कन्या प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर), गायत्री कुमारी (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, राजकीय बुनियादी विद्यालय रसूलपुर), यशोदा देवी (सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका, उमवि असहनी), मंजू कुमारी (सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका, प्रावि अठडिला), सुमन कुमारी (सेवानिवृत्त शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय छोटकी घुरापाली), पुष्पा सिंह (सेवानिवृत्त शिक्षिका, उमवि हरपुर), पूनम कुमारी (सेवानिवृत्त शिक्षिका, उमवि मानिकपुर), पूनम कुमारी (सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका, नवसृजित प्रावि चरपरैठी), अनिल सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, उमवि आमडाड़ी), को सेवानिवृत्त होने पर एवं अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले विनोद कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक, उकमवि बनपुरा) को अग्रिम रूप से और प्रियंका द्विवेदी (शिक्षक, नप्रावि रामपुर मठिया) को नवाचार के उत्कृष्ट प्रदर्शन को राज्य स्तर पर प्रतिभा करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्ति पर सामूहिक रुप से बीईओ योगेंद्र बैठा व बीआरसी स्टाफ परिवार के द्वारा ऐतिहासिक रूप से भावभीनी विदाई दी गई।

Leave a Reply

Recent Post