AMIT LEKH

Post: सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत 70 जन समस्याओं की हुई सुनवाई

सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत 70 जन समस्याओं की हुई सुनवाई

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आमजनों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यक्रम में फरमान मियां, दरोगा पटेल, मोहन शर्मा, राजेश शर्मा, जायदा खातुन, नंदू यादव, मो. हाकीम सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 70 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, अहमद अली, श्रीमती नगमा तबस्सुम, ज्योति रानी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post