AMIT LEKH

Post: सत्संग एवं साधना की प्रतीक बुधो देवी का हुआ निधन, शोक की लहर

सत्संग एवं साधना की प्रतीक बुधो देवी का हुआ निधन, शोक की लहर

बांका से हमारे उप-संपादक अनूप कुमार का संकलन : 

उनके निधन से जिले भर के सत्संग प्रेमियों में शोक की लहर व्याप्त है

बुधो देवी का अंतिम संस्कार रामजीवन यादव के द्वारा शनिवार को सुल्तानगंज गंगा घाट पर संपन्न हुआ

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

बाराहाट, (संवाददाता)। प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी स्वर्गीय नथन राउत की धर्मपत्नी 92 वर्षीय बुधो देवी का निधन 13 फरवरी शुक्रवार को हो गया।

सत्संगी बुधो देवी, जिसके जाने से शोकाकुल हुये सत्संग प्रेमी

बुधो देवी ने अपना पूरा जीवन सच्चाई और सत्संग में बिता दी।ज्ञात होगी स्वर्गीय नथन राउत और उनकी धर्मपत्नी बुधो देवी का कोई संतान नहीं था. उन्होंने 2 एकड़ भूमि मनियारपुर सत्संग आश्रम में दान किया और लगभग 10 कट्ठा जमीन पर मिर्जापुर ग्राम में सत्संग आश्रम का निर्माण करवाया है। उनके निधन से जिले भर के सत्संग प्रेमियों में शोक की लहर व्याप्त है। बुधो देवी का अंतिम संस्कार रामजीवन यादव के द्वारा शनिवार को सुल्तानगंज गंगा घाट पर संपन्न हुआ। उनके निधन पर पूर्व प्रमुख राजेश यादव महेश्वरी यादव सुबकलाल यादव विकास यादव केदार यादव सिकंदर यादव बब्बन चौधरी सिंटू यादव लखन यादव सुरेश यादव शंभू पंडित अशोक बिंद जगदीश साह जागो साह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Comments are closed.

Recent Post