AMIT LEKH

Post: प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे में बदलाव को ले 28 फ़रवरी को धरना देगा भाकपा माले

प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे में बदलाव को ले 28 फ़रवरी को धरना देगा भाकपा माले

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

प्रस्तावित गोरखपुर सीलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट बदलाव को लेकर 28 फरवरी को जिला समाहर्ता के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन : सुनील कुमार राव

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 14 फरवरी। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के जद में आने वाले किसानों की एक बैठक अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव के अध्यक्षता में श्रीराम खेल मैदान नौतन में संपन्न हुई।

फोटो : मोहन सिंह

जिसमें प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के पुर्व के एलाइनमेंट को चेंज कर तेल्लुआ से मडुवाहां, नौतन, खापटोला, लक्ष्मीपुर, बैरिया, लौकरिया, ताधवानंदपुर बैजुआ होकर कसया होकर बनाने के नये एलाइनमेंट का विरोध करने के लिए 28 फरवरी को जिला समाहर्ता पश्चिम चंपारण के समक्ष बेतिया में विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी बैठक के बाद किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सह माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि प्रस्तावित गोरखपुर-सीली गुड़ी एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट चेंज होने से भुमिहीन परिवार समेत हजारों परिवारों का मकान तोड़ना पड़ेगा। साथ ही सैकड़ों एकड़ दो फसली तीन फसलीं खेती योग्य भूमि बर्बाद हो जाएगा। अगरल बगल से कई किलोमीटर तक पर्यावरणीय संकट पैदा होगा। यह भी बताया जा रहा है आस्था से जुड़े कई धार्मिक स्थल भी तोड़ना पड़ेगा जो कहीं से भी ठीक नहीं है।उन्होंने कहा सरकार नये एलाइनमेंट को अगर चेंज नहीं किया गया तो 28 फरवरी को जिला समाहर्ता के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उक्त अवसर पर संघर्ष के लिए किसानों का एक 21 सदस्यीय संघर्ष समिति बनाया गया जिसका नाम*खेत-खेती-किसान बचाओ संघर्ष समिति* दिया गया। जिसके अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष धनी लाल ठाकुर सचिव बिनोद सहनी सह सचिव डॉ अरमान को तथा कोषाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद को बनाया गया। कमिटी के सदस्यों में मोजीबुल हक साहब,रामरतन चौधरी, राजेंद्र साहू, नुरूल इस्लाम झोंटिल,पटेल, राजवंशी राम, मोहम्मद वैश अहमद,मजहर आलम आदि है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया भाजपा जदयू की सरकार विकास के नाम पर किसानों की खेती छीन रही है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रस्तावित गोरखपुर सीली गुड़ी एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट चेंज करने की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे। संघर्ष समिति के सचिव बिनोद सहनी ने कहा कि 28 फरवरी के धरना प्रदर्शन की तैयारी के लिए गांव गांव में मिटींग की तैयारी शुरू कर दिया गया है।यह प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। सह सचिव डॉक्टर अरमान ने कहा कि नये एलाइनमेंट की वजह से कई धार्मिक स्थल भी चपेट में आ रहा है। हम धार्मिक स्थल के तोड़े जाने का हम विरोध करेंगे। मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य परिषद सदस्य बिनोद यादव, भाकपा माले नेता संजय यादव अमानुल्लाह, वीरेंद्र प्रसाद, सुरेश मंडल, नगीना साह,मदन साह, राजेश्वर प्रसाद,साधु शरण प्रसाद, संतोष कुमार,रहीम अंसारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post