बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
अपराध नियंत्रण हेतु एसएसबी बिहार पुलिस एवं सीमावर्ती राष्ट्र नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती करने के संबंध में भी निर्णय लिया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 14 फरवरी 26 को एसएसबी कैंप सिकटा के प्रांगण में बिहार पुलिस, एसएसबी एवं सीमावर्ती राष्ट्र नेपाल पुलिस तथा नेपाल एपीएफ के साथ एसडीपीओ नरकटियागंज के नेतृत्व में एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि बैठक में मादक पदार्थ के तस्करी,अवैध शराब का तस्करी,मवेशी तस्करी एवं सीमावर्ती अपराध कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई में एक-दूसरे को सहयोग करने का निर्णय लिया गया।साथ ही साथ नो मैन्स लैंड एवं सैनिक रोड पर किए जा रहे अतिक्रमण को भी दूर करने से संबंधित भी विचार विमर्श किया गया। अपराध नियंत्रण हेतु एसएसबी बिहार पुलिस एवं सीमावर्ती राष्ट्र नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती करने के संबंध में भी निर्णय लिया गया है।








