AMIT LEKH

Post: महाशिवरात्रि के दिन अपराधियों का तांडव, सुबह सुबह 2 को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

महाशिवरात्रि के दिन अपराधियों का तांडव, सुबह सुबह 2 को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी

शिवाजी चौक पुष्पांजलि मार्केट के पास ही घटना घटी है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। महाशिवरात्रि की भीड़ के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में स्थित राधा कृष्णा मंदिर के पास की बताई जा रही है। जहां बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। शिवाजी चौक पुष्पांजलि मार्केट के पास ही घटना घटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में छानबीन जारी है।

Comments are closed.

Recent Post