AMIT LEKH

Post: मझौलिया पुलिस ने अपराध की योजना बनाते समय चार अभियुक्तों को दो देशी पिस्टल के धर दबोचा

मझौलिया पुलिस ने अपराध की योजना बनाते समय चार अभियुक्तों को दो देशी पिस्टल के धर दबोचा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

इस मामले में मझौलिया थाना काड संख्या-192/26 दिनांक-21.02.26 धारा-111 (2) (ii) / 111 (4) BNS एवं 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस अधीक्षक प० चम्पारण, बेतिया के निर्देशानुसार 21फरवरी 26 को शाम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि मझौलिया थानान्तर्गत मझौलिया बाजार स्थित आर० के० ज्वेलर्स के पास कुछ अपराधकर्मी किसी बड़े अपराध को अंजाम देने हेतु एकत्रित हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01 बेतिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमे मझौलिया थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी सम्मिलित थे। उक्त टीम के द्वारा छापामारी करने पर अक्षय कुमार के पास से दो देशी पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस एवं पवन कुमार के निशानदेही पर उनके घर के बेडरूम से तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इनके सहयोगी अभियुक्त राजा ठाकुर उम्र करीब 38 वर्ष, पे० श्यामबाबू ठाकुर, साकिन बैठानिया वार्ड नं0-05 एवं चंकी पाण्डेय उर्फ मृत्युंजय पाण्डेय उम्र करीब 29 वर्ष पे० ओमप्रकाश पाण्डेय साकिन चौलाभार वार्ड नं0-04 सभी थाना मझौलिया जिला प० चम्पारण, बेतिया को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में मझौलिया थानाध्यक्ष के स्वलिखित बयान के आधार पर मझौलिया थाना काड संख्या-192/26 दिनांक-21.02.26 धारा-111 (2) (ii) / 111 (4) BNS एवं 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अक्षय कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे० रामू प्रसाद एवं पवन कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पे० स्व० रामाश्रय हरिजन दोनो साकिन मझौलिया वार्ड नं0-07 राजा ठाकुर उम्र करीब 38 वर्ष पे० श्यामबाबू ठाकुर साकिन बैठानिया वार्ड नं0-05 एवं चंकी पाण्डेय उर्फ मृत्युंजय पाण्डेय उम्र करीब 29 वर्ष पे० ओमप्रकाश पाण्डेय साकिन चौलाभार वार्ड नं0-04 सभी थाना मझौलिया जिला प० चम्पारण, बेतिया अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त : 

01. अक्षय कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे० रामू प्रसाद साकिन मझौलिया वार्ड नं0-07

02. पवन कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पे० रव० रामाश्रय हरिजन साकिन मझौलिया वार्ड नं0-07

03. राजा ठाकुर उम्र करीब 38 वर्ष पे० श्यामबाबू ठाकुर साकिन बैठानिया वार्ड न0-05

04. चंकी पाण्डेय उर्फ मृत्युंजय पाण्डेय उम्र करीब 29 वर्ष पे० ओमप्रकाश पाण्डेय साकिन चौलाभार वार्ड नं0-04 सभी थाना मझौलिया जिला प० चम्पारण, बेतिया।

बरामदगी :

01. देशी पिस्टल-02,

02. जिंदा कारतूस-07

03. चार मोबाईल फोन एवं उसमे लगा सिम

Leave a Reply

Recent Post