AMIT LEKH

Post: बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर दो नए अभियान की होगी शुरुआत

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर दो नए अभियान की होगी शुरुआत

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट :

अब हर जिले में चुने जायेंगे तीन स्वच्छ थाने

हमारे राज्य में भी करीब 700 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा है जहां सीमा सुरक्षा बल की तैनाती की गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। रविवार से बिहार पुलिस सप्ताह की शुरुआत हो गई। राजधानी पटना स्थित बीएमपी 5 के परिसर में बिहार पुलिस सप्ताह समारोह का उद्घाटन गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने किया। समारोह के दौरान गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपनी पुलिस पर भरोसा जताते हुए कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के साथ ही आमजन के समक्ष अपनी बेहतर छवि बनाने की भी बात कही। समारोह के उद्घाटन के बाद मुख्यालय में बजट अपील कल्याण ADG ने प्रेस कांफ्रेंस किया और उन्होंने बताया कि हम हर वर्ष की तरह इस वर्ष बिहार पुलिस सप्ताह तो जरुर मना रहे हैं लेकिन इस वर्ष हम दो अलग चीज कर रहे हैं जो कहीं न कहीं पुलिस की छवि बेहतर बनाने में कारगर होगी। बजट अपील कल्याण ADG कमल किशोर सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस के लिए 27 फरवरी का दिन काफी अहम होता है क्योंकि इसी दिन हमारा मैन्युअल लागू हुआ था और इसे हम बिहार पुलिस दिवस के रूप में मनाते हैं। बिहार पुलिस दिवस को लेकर ही हम हर वर्ष बिहार पुलिस सप्ताह का भी आयोजन करते हैं और इस वर्ष भी गृह मंत्री ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम दो नए काम की शुरुआत भी करने जा रहे हैं जो आने वाले दिनों में हमारे लिए गर्वान्वित करने वाला साबित होगा। बजट, अपील कल्याण ADG ने कहा कि इस वर्ष हम हर जिलों में तीन स्वच्छ थाना का चयन करने जा रहे हैं जिसे मुख्यालय की तरफ से पुरस्कृत भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम जिलों के एसपी के माध्यम से स्वच्छ थाना का चयन करेंगे। थानों के चयन में बेहतर पुलिसिंग, जब्त वाहनों समेत मालखाना का रख रखाव समेत कई अन्य अर्हताओं के आधार पर करेंगे। इसके साथ ही थाना परिसर की भौतिक स्वच्छता को भी आधार माना जायेगा ताकि वहां आने वाले लोगों को यह महसूस हो कि यहां सिर्फ देखने के लिए स्वच्छता नहीं है बल्कि पुलिसिंग भी स्वच्छ है। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार की स्वच्छता अभियान के तर्ज पर स्वच्छ थाना अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। बजट अपील कल्याण ADG कल्याण कमल किशोर सिंह ने कहा कि इसके साथ ही भारत सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में कुछ गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित किया है। हमारे राज्य में भी करीब 700 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा है जहां सीमा सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। वहीं हमारे पुलिसकर्मी भी स्थानीय लोगों को सुरक्षा मुहैया करवा रहे हैं। वाइब्रेंट विलेज अभियान के तहत भारत सरकार की संस्था और बिहार सरकार की संस्था दोनों मिल कर स्थानीय लोगों को यह अहसास दिलाएंगे कि हम उनकी सुरक्षा के लिए हैं और इसके तहत हम स्थानीय स्तर पर सामाजिक जागरूकता भी फैलायेंगे। वाइब्रेंट विलेज के तहत सीमावर्ती इलाकों में समाज के लोगों के साथ मिल कर विशेष काम किये जायेंगे जो कि कम्युनिटी रीच के लिए प्रभावी होगा।

Comments are closed.

Recent Post