AMIT LEKH

Post: तेज रफ्तार जेसीबी का कहर बाइक सवार एक मरा दूसरा गंभीर

तेज रफ्तार जेसीबी का कहर बाइक सवार एक मरा दूसरा गंभीर

पटना से हमारे विशेष संवाददाता का संकलन :

घटना की जानकारी मिलते ही विशम्भरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार के गोपालगंज जिले से रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार, विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के बलुवन रायमल गांव निवासी 55 वर्षीय रूतल यादव अपने दोस्त हरेंद्र यादव के साथ मोटरसाइकिल से कुचायकोट जा रहे थे। जैसे ही वे बिंदवलिया मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रूतल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरेंद्र यादव का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, रूतल यादव अपने घर के निर्माण कार्य से संबंधित सामान लेने के लिए कुचायकोट जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही विशम्भरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Recent Post