AMIT LEKH

Post: गोल्डन दास के नेतृत्व में फैजान मामले को लेकर आंदोलन शुरू

गोल्डन दास के नेतृत्व में फैजान मामले को लेकर आंदोलन शुरू

बेतिया से हमारे उप-संपादक का चश्मा :

न्याय की लड़ाई पटना पहुंची

“गोल्डन दास के नेतृत्व में पटना में आंदोलन शुरू कर दिया गया है”

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मिली जानकारी के अनुसार शिकारपुर थाना क्षेत्र से लापता मासूम फैजान को न्याय दिलाने की मांग अब गांव से निकलकर राजधानी पटना तक पहुंच गई है।

फोटो : अमिट लेख

इस मामले को लेकर “गोल्डन दास के नेतृत्व में पटना में आंदोलन शुरू कर दिया गया है”। आंदोलनकारियों का कहना है कि महीनों बीत जाने के बावजूद मासूम फैजान का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार और समाज में गहरा आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए फैजान को खोजने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

फोटो संकलन : मोहन सिंह

आंदोलनकारियों का कहना है कि अगर जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अब यह मामला स्थानीय मुद्दे से निकलकर राज्य स्तर पर पहुंच गया है और निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Comments are closed.

Recent Post