AMIT LEKH

Post: चनपटिया विधायक ने विधानसभा के शून्यकाल में क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण शैक्षणिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

चनपटिया विधायक ने विधानसभा के शून्यकाल में क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण शैक्षणिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

बेतिया से हमारे उप-संपादक का चश्मा : 

विधायक ने सदन को अवगत कराया कि भवन तैयार होने के बावजूद उनमें न शिक्षक पदस्थापित हैं, न ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार विधानसभा के शून्यकाल के दौरान चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाया गया। विधायक अभिषेक रंजन ने चनपटिया एवं मझौलिया प्रखंड में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित आदर्श विद्यालय भवनों के वर्षों से अनुपयोगी पड़े रहने पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

उन्होंने कहा कि इन विद्यालय भवनों का निर्माण शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन संचालन शुरू नहीं होने के कारण न तो बच्चों को इसका लाभ मिल पा रहा है और न ही क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ हो पा रहा है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि भवन तैयार होने के बावजूद उनमें न शिक्षक पदस्थापित हैं, न ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। परिणामस्वरूप, सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ विद्यार्थियों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। शून्यकाल के माध्यम से उठाए गए इस मुद्दे पर विधायक ने मांग की कि संबंधित विभाग शीघ्र निर्णय लेकर इन आदर्श विद्यालयों का संचालन सुनिश्चित करे, ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा से जुड़े जनहित के सवालों पर वे लगातार विधानसभा और सड़क से सरकार का ध्यान आकर्षित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Recent Post