AMIT LEKH

Post: पटना : अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

पटना : अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

लापता मासूम फैजान को न्याय दिलाने की मांग अब राजधानी पटना तक पहुंच गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र से लापता मासूम फैजान को न्याय दिलाने की मांग अब राजधानी पटना तक पहुंच गई है।

पटना में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सामने सामाजिक कार्यकर्ता गोल्डन दास धरने पर बैठ गए हैं।गोल्डेन दास का कहना है कि महीनों बीत जाने के बावजूद मासूम फैजान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। धरने के दौरान उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और तेज़ जांच कराई जाए और जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाया जाए। यह मामला अब स्थानीय स्तर से निकलकर राज्य स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

परिवार और समर्थकों की एक ही मांग है :

मासूम को खोजिए और न्याय दिलाइए।

अब सबकी निगाहें प्रशासन और आयोग की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Comments are closed.

Recent Post