AMIT LEKH

Post: महिला सशक्तिकरण-उद्यम : ‘बनो उद्यमी’ से बदली 14 महिलाओं की तकदीर

महिला सशक्तिकरण-उद्यम : ‘बनो उद्यमी’ से बदली 14 महिलाओं की तकदीर

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :

‘बनो उद्यमी’ से बदली 14 महिलाओं की तकदीर, बिहटा में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बिहटा/पटना, (संवाददाता)। प्रखंड के बिहटा स्थित द ओशो कोचिंग सेंटर में प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा आयोजित संगोष्ठी में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली।

फोटो : संवाददाता

कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित लोगों ने इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। “बनो उद्यमी” कार्यक्रम के तहत बिहटा प्रखंड की 14 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई।

छाया : अमिट लेख

इस दौरान गरीब, वंचित, विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में बबन कुंवर सेवा समिति के सचिव अमित कुमार सिंह ने चयनित महिलाओं को उपहार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

छाया : अमिट लेख

वहीं, डाबर परिवार की ओर से प्रतिभागियों के बीच डाबर ग्लूकोज एवं नारियल पानी का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निखिल कुमार सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास का आधार है।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सीनियर जर्नलिस्ट व सामाजिक कार्यकर्ता के. के. सिंह सेंगर ने कहा कि इस तरह की पहल भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Recent Post