AMIT LEKH

Post: सीएम पद से इस्तीफा के पहले नीतीश ने खाली कर दिया आवास, अब किसे मिलेगा 1 अणे मार्ग..?

सीएम पद से इस्तीफा के पहले नीतीश ने खाली कर दिया आवास, अब किसे मिलेगा 1 अणे मार्ग..?

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

30 मार्च को नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और 10 अप्रैल को उन्होंने राज्यसभा पद के लिए शपथ ग्रहण भी कर लिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया है और अब बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। अभी तक अगले सीएम के नाम पर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही है लेकिन इस बीच राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से पहले ही सीएम नीतीश अपना आवास खाली करने लगे हैं। उनका सामान 1 अने मार्ग से निकाल कर दूसरे बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है।नीतीश कुमार का सामान 1 अने मार्ग से निकाल कर 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि यह बंगला भी अभी नीतीश कुमार ही उपयोग कर रहे हैं लेकिन अब यह बंगला उनका आधिकारिक आवास होगा। बताया जा रहा है कि इस बंगले का निर्माण नीतीश कुमार ने अपनी ही देखरेख में कराई थी। वह इससे पहले भी इस आवास में रह चुके हैं और अब वह एक बार फिर से अपना ठिकाना यहां बनाने जा रहे हैं।बता दें कि राजधानी के हाई सिक्यूरिटी एरिया में स्थित यह आवास काफी सुरक्षित है। बंगले की चाहरदीवारी काफी उंची है तो यहां हमेशा सुरक्षाबलों की तैनाती रहती है। इसके साथ ही यहां आने जाने वाले सभी लोगों की जांच की जाती है। इस परिसर का कोना कोना निगरानी में रहता है साथ ही यहां बहुत बड़ा लॉन और बीच में एक तालाब भी है। बंगले के चारों तरफ पेड़ पौधे और हरियाली भी है। बता दें कि नीतीश कुमार 2014 में सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद भी इसी बंगले में रहने आये थे, हलांकि उसके बाद वापस सीएम बनने पर वह 1 अने मार्ग में शिफ्ट कर गए थे। अब एक बार फिर सीएम नीतीश इस बंगले में शिफ्ट कर रहे हैं। बता दें कि सीएम नीतीश ने पहले राज्यसभा जाने की घोषणा की फिर 16 मार्च को हुए वोटिंग में वह निर्वाचित भी हो गए। 30 मार्च को नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और 10 अप्रैल को उन्होंने राज्यसभा पद के लिए शपथ ग्रहण भी कर लिया। माना जा रहा है कि अब सीएम नीतीश किसी भी दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और खरमास के बाद नए मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि अब तक अगले सीएम चेहरे का एलान नहीं किया गया है लेकिन कहा जा रहा है कि भाजपा राज्य में पहली बार अपने किसी नेता को बिहार की कमान सौंपेगी। इधर अभी नए सीएम को लेकर NDA में बातचीत का दौर जारी है लेकिन इससे पहले ही नीतीश कुमार ने अपना बंगला खाली कर दिया है।

Comments are closed.

Recent Post