AMIT LEKH

Post: बिहार के नये सीएम की रेस में चिराग का नाम भी अटकलों का बाजार गर्म

बिहार के नये सीएम की रेस में चिराग का नाम भी अटकलों का बाजार गर्म

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

चिराग भी बन सकते हैं बिहार का अगला सीएम? मीडिया से बात करते हुए खुद बताया ‘क्या चाहते हैं’

मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम है तो साथ ही गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री दिलीप जायसवाल समेत कई महिला मंत्रियों के नाम भी रेस में शामिल हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा का शपथ ग्रहण करते ही बिहार के सियासी गलियारे में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम है तो साथ ही गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री दिलीप जायसवाल समेत कई महिला मंत्रियों के नाम भी रेस में शामिल हैं। यह माना जा रहा है कि बिहार में भाजपा पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाएगी लेकिन इस बीच कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा एक बार फिर से चौंकाएगी और सीएम चेहरा बदल भी सकता है। इसी बीच एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम सीएम की रेस में शामिल हो गया है। सीएम फेस के रूप में अपना नाम सामने आने के मामले में चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए खुद स्पष्ट किया कि उनके मन में क्या चल रहा है। चिराग ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि वह सीएम की रेस में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का चेहरा बदल सकता है लेकिन गठबंधन का फ़ॉर्मूला वही रहेगा। बता दें कि शपथ ग्रहण के बाद नीतीश के पटना लौटते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शनिवार की सुबह सीएम नीतीश के आवास पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी पहुंचे। इस दौरान करीब दो घंटे तक बैठक चली और आगामी मंत्रिमंडल के स्वरूप पर मंथन किया गया। इस दौरान युवा चेहरे को आगे करने को लेकर भी बातचीत की गई। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी सक्रिय हो गई है। दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक टलने के बाद अब पटना में होने वाली है जिसमें पार्टी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी शामिल होंगे। बैठक में बिहार के अगले मुख्यमंत्री और सरकार गठन की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

Comments are closed.

Recent Post