AMIT LEKH

Post: कटिहार में बड़ा सड़क हादसा, 10 की मौत 30 से अधिक जख्मी

कटिहार में बड़ा सड़क हादसा, 10 की मौत 30 से अधिक जख्मी

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

बताया जा रहा है कि पूर्णिया से भागलपुर की तरफ जा रही बस में काफी लोग सवार थे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बड़ी खबर बिहार के कटिहार से है जहां एक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 3 दर्जन लोग जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि घटना में दस लोगों की मौत हो गई जबकि 30 जख्मी हो गये। घटना कटिहार के कोढा प्रखंड में डागपुर बकरी फार्म के समीप एनएच 31 की है जहां एक तेज रफ़्तार बस ने अनियंत्रित हो कर कई लोगों को कुचल दी। घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 30 जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि पूर्णिया से भागलपुर की तरफ जा रही बस में काफी लोग सवार थे। बस जैसे डागपुर बकरी फार्म के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रहे दो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद बस चालक बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा और इस दौरान उसने एक पिकअप वाहन में भी टक्कर मारी जिसके बाद स्थिति और भी भयावह हो गई। तेज रफ़्तार अनियंत्रित बस की चपेट में मौके पर कई लोग आ गए जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 30 जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार और अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और राहत बचाव में जुट गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुँचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। फ़िलहाल मृतकों में सिर्फ एक महिला की पहचान हो सकी है वहीं घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। फ़िलहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई जबकि इलाके में अफरातफरी का माहौल है।

Comments are closed.

Recent Post