AMIT LEKH

Post: डबल लेन रोड-नाला का तीन करोड़ से निर्माण का टेंडर जारी : गरिमा

डबल लेन रोड-नाला का तीन करोड़ से निर्माण का टेंडर जारी : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

सोवा बाबू चौक से मीना बाजार के अवंतिका चौक होते शीतला स्थान तक एवं ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होकर खुदाबख्श चौक तक डबल लेन रोड-नाला का होगा निर्माण 

नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी ई-टेंडरिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 6 मई तक दावा पत्र नगर निगम की साइट पर ऑनलाइन जमा करा सकते हैं इच्छुक संवेदक

महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम प्रशासन द्वारा सघन शहरी क्षेत्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली इस मीना बाजार की डबल लेन पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण योजना की की गयी है निविदा का प्रकाशन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि आज सोमवार को नगर निगम प्रशासन द्वारा ई. टेंडरिंग़ से सेवा बाबू चौक से अवंतिका चौक होते शीतला माई स्थान तक एवं ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होते हुए खुदाबख्श चौक तक डबल लेन पीसीसी रोड और नाला निर्माण की योजना जारी कर दी गई है।

फोटो : मोहन सिंह

कुल करीब तीन करोड़ की लागत वाली नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण की योजना को राज्य योजना मद के आवंटन से नगर निगम द्वारा निविदा का प्रकाशन कर दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस स्वीकृत योजना की डबल लेन सड़क नगर के सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक, ट्रैफिक चौक, शीतला माई चौक होते हुए जंगी मस्जिद और खुदाबख्श चौक तक जाती है, जिसे शहर की “लाइफ लाइन” माना जाता है।

महापौर ने बताया कि इस योजना पर कुल 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 की प्राक्कलित लागत को नगर निगम प्रशासन एवं विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण भी शामिल है, जिससे मीना बाजार की जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। महापौर ने बताया कि जारी निविदा के तहत इस कार्य को 9 माह की निर्धारित अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इस सड़क के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और मीना बाजार में जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही, व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 6 मई 2026 तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बिड 7 मई 2026 को खोली जाएगी। निगम केमहापौर ने उम्मीद जताई है कि योजना के क्रियान्वयन से शहर की आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Comments are closed.

Recent Post