AMIT LEKH

Post: चंगेरी में राजा भर्तृहरि कार्यक्रम का किया गया आयोजन, देर रात तक दर्शक झूमते रहे

चंगेरी में राजा भर्तृहरि कार्यक्रम का किया गया आयोजन, देर रात तक दर्शक झूमते रहे

बांका से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

प्रोफेसर डॉ सुरेश बिंद ने बताया कि यह प्रथा लगभग 100 वर्षों से चली आ रही है इस कार्यक्रम में बानी गया जाता है और नर्तकी को नचाया जा रहा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बाराहाट, (अनुप कुमार)। थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव में प्राचीन शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध तिवारी बाबा स्थान पर दो दिवसीय राजा भर्तृहरि कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

फोटो : अनुप कुमार

जिसमें ग्रामीण कलाकार सहित बाहर से मंगाए गए कलाकारों की प्रतिभा दर्शकों को खूब भाया। देर रात तक दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर डॉ सुरेश बिंद ने फीता काटकर किया।

प्रोफेसर डॉ सुरेश बिंद ने बताया कि यह प्रथा लगभग 100 वर्षों से चली आ रही है इस कार्यक्रम में बानी गया जाता है और नर्तकी को नचाया जा रहा है। इस स्थान की सबसे बड़ी आस्था यह रही है कि अगर किसी व्यक्ति को विषैले सांप अगर डंक मारता है तो इस स्थान पर लाया जाता है। 100 वर्षों का इतिहास रहा है की जो भी व्यक्ति इस स्थान पर आया है वह नवजीवन को प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Recent Post