AMIT LEKH

Post: कोसी महासेतु के नीचे खौफनाक राज..! प्लास्टिक में लिपटा अज्ञात शव मिलने से सनसनी

कोसी महासेतु के नीचे खौफनाक राज..! प्लास्टिक में लिपटा अज्ञात शव मिलने से सनसनी

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

कोसी महासेतु के नीचे खौफनाक राज..! हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना/सुपौल, (दिवाकर पाण्डेय)। जिला के भपटियाही थाना क्षेत्र में उस वक्त दहशत फैल गई जब कोसी महासेतु के नीचे एक प्लास्टिक में लिपटा अज्ञात शव बरामद हुआ। यह दिल दहला देने वाली घटना रविवार सुबह सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शक, खौफ और सनसनी के माहौल में धकेल दिया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे कुछ महिलाएं घास काटने के लिए नदी किनारे पहुंची थीं। तभी उनकी नजर पुल के पिलर संख्या 15 और 16 के बीच पड़े एक संदिग्ध पैकेट पर पड़ी। पास जाकर देखने पर जो नजारा सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए प्लास्टिक में लिपटा एक शव पड़ा था। कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह कोई सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है। शव को प्लास्टिक में लपेटकर इस तरह फेंका गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि पहचान छिपाने और सबूत मिटाने की कोशिश की गई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया, या फिर वारदात इसी इलाके में अंजाम दी गई। इस संबंध में भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके लिए आसपास के सभी थानों से संपर्क साधा जा रहा है। इस वारदात ने कोसी इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है और लोग इस अज्ञात कत्ल के पीछे छिपे राज़ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Recent Post