AMIT LEKH

Post: शादी में भोजन बना रहा व्यक्ति गैस सिलेंडर से झुलसा

शादी में भोजन बना रहा व्यक्ति गैस सिलेंडर से झुलसा

फुलवार गांव में भोजन  बना रहा  एक व्यक्ति गैस सिलेंडर से आग लगने से बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया है

दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो

-अमिट लेख
मोतिहारी, (घटना)। बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में भोजन  बना रहा  एक व्यक्ति गैस सिलेंडर से आग लगने से बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिये पकड़िया पीएससी लाया गया। जहा से डॉक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। घायल व्यक्ति की पहचान फुलवार गांव निवासी एक बाली राम के रूप में हुआ है। एकबाली राम अपनी भतीजी के शादी में बारातियों के लिए  भोजन  बना रहे थे। उसी वक्त गैस सिलेंडर का पाइप जलने लगा जिससे आग की लपटें काफी तेज हो गई और देखते ही देखते उक्त व्यक्ती का पैर झुलस गया।

Recent Post