AMIT LEKH

Post: 21 जोड़े वर-वधु का सामूहिक विवाह सम्पन्न

21 जोड़े वर-वधु का सामूहिक विवाह सम्पन्न

21 बटुकों का भी किया गया उपनयन संस्कार

✍️ पप्पु ठाकुर, संवाददाता
– अमिट लेख

सिकरहना, (मोतिहारी डेस्क)। सामूहिक विवाह व उपनयन का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में दूल्हा-दुल्हन और बटूक शामिल हुए। इस कार्यक्रम से माहौल सुंदर लग रहा था। दूर दूर से लोग इस समारोह का गवाह बने। इस दौरान जिला के ढाका में 21 जोड़ें वर वधु का सामूहिक विवाह के साथ 21 बच्चों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस वृहद आयोजन के गवाह हजारों लोग बने। शादी से पहले ढाका के मैरेज हॉल से एक साथ 21 गाड़ियों पर 21 दूल्हों की बारात बैंड बाजा के साथ निकली। सजी धजी गाड़ियों पर निकली 21 दूल्हों की बारात शहर के मुख्य पथ होते हुए ढाका के खेल मैदान में पहुंची। इस बारत को देखने के लिए लोगों भीड़ उमड़ पड़ी थी। समारोह स्थल पर पहले से ही अपने-अपने मंडप में इंतजार कर रहे वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे का स्वागत किया। सामूहिक विवाह और उपनयन का आयोजन हिंदू युवा एकता की ओर से किया गया। मंत्रोच्चार के बीच शादी के मंडपों में वैवाहिक रस्में अदा की गई। वही दूसरी ओर परिसर में बने मंडप में 21 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। समारोह में शामिल होने आए लोगों ने सांस्कृतक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

Recent Post