बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी क्रम में 18 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर एक महिला सहीत 15 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में देशी, विदेशी एवं अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकहाँ, कुमारबाग थाना अंतर्गत कुड़िया कोठी तथा बगहा थाना अंतर्गत जीतपुर सहीत अन्य हॉट-रपॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डोंग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 4100 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 320 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर दियरा क्षेत्र में अवैध शराब संग्रह की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त गुप्त सूचना में वर्णित स्थान पर जाँच के क्रम में लवारिस अवस्था में प्लास्टिक बोरा पड़ा प्राप्त हुआ। प्राप्त बोरा की तलाशी लेने पर बोरा से 8 PM Special Blend का कुल 90 पीस टेट्रा पैक जिसकी कुल मात्रा 16.2 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-761/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब परिवहन की गुप्त सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर छापेमारी दल पहुँची। जाँच के क्रम में मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्ति (1.) हिरालाल राम, उम्र 19 वर्ष, पिता स्व० झगरू राम, (2.) छोटई राम, उम्र 25 वर्ष, पिता स्व० शिव प्रसाद दोनों साकिन- सा०-भावल वार्ड-07, थाना रामनगर, पुलिस बल को देखकर मोटरसाईकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गया। उक्त की विधिवत तलाशी ली गई जिसमें दोनों व्यक्तियों के बीच में मोटरसाईकिल सीट पर रखे एक प्लास्टिक बोरे से 500 मीली. का 100 पीस पॉलीथीन पाउच जिसकी कुल मात्रा 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 754/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ही गश्ती के क्रम में कुमहिसर के पास एक महिला रंभा कुअर, उम्र-50 वर्ष, पति-स्व० महावीर माली, सा०-कुमहीया, वार्ड-08, थाना-रामनगर, अपने हाथ में एक उजले रंग के प्लास्टिक का बोरा लिए हुए आ रही थी। उसने पुलिस वाहन को देखकर पिछे मुड़कर तेजी से भागने का प्रयास करने लगी जिसे महिला उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गय। उक्त की विधिवत तलाशी ली गई जिसमें प्लास्टिक बोरे से 500 मीली. का 42 पीरा पॉलीथीन पाउच जिसकी कुल मात्रा 21 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-752/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज/बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में कुल 15 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी दल :
1. रौशन कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध
2. बुद्धन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
3. सुरेन्द्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
4. कमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
5. भगवान शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक, नद्यनिषेध,
6. गौतम कुमार चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
7. श्री अंकित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
8. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।








