AMIT LEKH

Post: एसएसबी ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा बचाव एवं सीपीआर का प्रशिक्षण

एसएसबी ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा बचाव एवं सीपीआर का प्रशिक्षण

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो कि रिपोर्ट : 

एसएसबी पथलाहवा कैंप का सराहनीय प्रयास :

न्यूज़ डेस्क, ए. एल, संवाददाता एसएसबी पथलाहवा कैंप का सराहनीय प्रयास, विद्यालय में छात्र-छात्राओं को दिया आपदा बचाव एवं सीपीआर का प्रशिक्षण

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता अभियानों में भी लगातार सक्रिय एसएसबी द्वारा आज दिनांक 19/05/2026 को एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : चिश्ती

एसएसबी कैंप पथलाहवा के सहायक कमांडेंट अखिलेश कुमार के निर्देशन में डोमा खंड स्थित चरभरिया कंपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी जवानों ने बच्चों को बाढ़, आग लगने, भूकंप जैसी प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के समय घबराने के बजाय सतर्कता और समझदारी से कार्य करने के तरीके बताए।

छाया : अमिट लेख

साथ ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने, प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने तथा दूसरों की मदद करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीपीआर (CPR) देने की विधि का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।

एसएसबी जवानों ने बताया कि किसी व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने या सांस रुकने जैसी स्थिति में समय रहते सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। बच्चों और शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को काफी रुचि के साथ देखा और कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। कार्यक्रम में एसएसबी के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह, दीपक मौर्या, प्रवीण कुमार सिंह एवं नवल किशोर शाह ने सक्रिय भूमिका निभाई। जवानों ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सतर्कता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी प्रेरित किया। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने एसएसबी के इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति एसएसबी की यह सकारात्मक पहल बेहद प्रेरणादायक है।

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती )।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता अभियानों में भी लगातार सक्रिय एसएसबी द्वारा आज दिनांक 19/05/2026 को एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसबी कैंप पथलाहवा के सहायक कमांडेंट श्री अखिलेश कुमार के निर्देशन में डोमा खंड स्थित चरभरिया कंपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी जवानों ने बच्चों को बाढ़, आग लगने, भूकंप जैसी प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के समय घबराने के बजाय सतर्कता और समझदारी से कार्य करने के तरीके बताए। साथ ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने, प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने तथा दूसरों की मदद करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीपीआर (CPR) देने की विधि का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। एसएसबी जवानों ने बताया कि किसी व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने या सांस रुकने जैसी स्थिति में समय रहते सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। बच्चों और शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को काफी रुचि के साथ देखा और कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। कार्यक्रम में एसएसबी के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह, दीपक मौर्या, प्रवीण कुमार सिंह एवं नवल किशोर शाह ने सक्रिय भूमिका निभाई। जवानों ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सतर्कता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी प्रेरित किया। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने एसएसबी के इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति एसएसबी की यह सकारात्मक पहल बेहद प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Recent Post