![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
हत्याभियुक्त महिला ने ससुर पर लगाया आबरू लूटने की कोशिश करने का इल्ज़ाम
हत्या करनेवाली महिला मृतक की दूसरी बहु है, बारह साल पूर्व पहली बहु भी ससुर के नीयत से तंग आकर जा बसी मायके
मृतक पुत्र ने किया खुलासा इस मामले पर पहले भी कई मर्तबा हो चुकी है पंचायती परन्तु उसके आशिक मिजाज पिता ने आदत नहीं सुधारी
✍️ अमित तिवारी
– अमिट लेख
पश्चिम चम्पारण। रामनगर थाना के मिस्कार टोली में एक बहु ने अपने ही ससुर की चाकू से गोंद-गोंद कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने पुलिस को स्वयं सूचना दिया। पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में विलंब हुई तो आरोपी महिला खुद थाने पहुंच गई।
![](https://amitlekh.com/wp-content/uploads/2023/05/chaku-se-godkar-hatya-300x200.jpg)
उसने पुलिस को बताया की उसका 58 वर्षीय ससुर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। जब उसने मना किया, तो वह जबरदस्ती करने लगा लिहाजा उसने हत्या कर दी। बताया जा रहा है की मृतक सगीर अपने बहु के साथ पहले भी दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था। इतना हीं नहीं वह हमेशा गंदी नियत से बहु को प्रताड़ित करता था। जिसको लेकर कई दफा घर में झगड़ा भी हुआ था और स्थानीय लोगों द्वारा इस मुद्दे को लेकर पंचायती भी हुई थी। लेकिन ससुर अपने आदतों से बाज नहीं आता था। मृतक के बेटे का कहना है की हत्या करने वाली महिला उसकी दूसरी पत्नी है। 12 वर्षों पूर्व जब उसकी पहली शादी हुई थी तब भी उसका बाप नई नवेली दुल्हन पर गंदी नजर रखता था और उसके साथ भी हैवानियत करने की कोशिश की थी। जिस वजह से पहली पत्नी 2 साल बाद घर छोड़ कर मायके चली गई और फिर दुबारा नहीं आई। इस स्थिति में उसने दुबारा 10 साल पूर्व दूसरी शादी किया। दूसरी बहु पर भी उसके पिता ने डोरे डालने शुरू कर दिए और उसके साथ कई दफा जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जिससे आजीज होकर उसकी पत्नी ने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना पर पहुंची आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया है। फिलहाल महिला ने ससुर के गंदी नीयत का हवाला देकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। लेकिन पुलिस अन्य कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।