22 मई 2026 :
महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
पुलिस की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना परसामलिक पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 4 बोरी गेहूं को बरामद कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा वसन्त सिंह के मार्गदर्शन में थाना अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस द्वारा बरामद गेहूं को धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय रवाना कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना परसामलिक के कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह एवं कांस्टेबल रवि शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सतर्क कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।








