AMIT LEKH

Post: दानापुर मंडल का अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, मीठापुर बाजार में बड़ी करर्वायी 

दानापुर मंडल का अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, मीठापुर बाजार में बड़ी करर्वायी 

पटना से रमेश ठाकुर की कलम :

कार्रवाई के दौरान रेलवे भूमि पर अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे 26 लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (रमेश ठाकुर)। रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पटना जंक्शन के पश्चिमी छोर स्थित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के नीचे संचालित मीठापुर सब्जी बाजार में शनिवार को व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

फोटो : रमेश ठाकुर

कार्रवाई के दौरान रेलवे भूमि पर अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे 26 लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, मीठापुर सब्जी बाजार लंबे समय से रेलवे की भूमि पर अनधिकृत रूप से संचालित हो रहा था।

छाया : अमिट लेख

रेलवे प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अतिक्रमण के कारण रेलवे संपत्ति की सुरक्षा प्रभावित हो रही है तथा यात्रियों और स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद दानापुर मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया।

छाया : अमिट लेख

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में आरपीएफ जवानों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेलवे भूमि पर किए गए अस्थायी कब्जों और अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी मौजूद रहा। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अतिक्रमण या अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेलवे की भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और इसका उपयोग केवल अधिकृत कार्यों के लिए ही किया जा सकता है।ऐसे मे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलवे क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए आरपीएफ, रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। रेल प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे रेलवे भूमि पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा या व्यवसायिक गतिविधि न करें। साथ ही रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं।

Comments are closed.

Recent Post