AMIT LEKH

Post: पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि संज्ञेय अपराधों में त्वरित प्राथमिकी दर्ज करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान सुनिश्चित करें तथा लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करें

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 10 जून 26 को पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया, डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र बेतिया स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पुलिस पदाधिकारी तथा जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में घटित अपराधों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था की स्थिति, गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन, कुर्की-जब्ती, मद्य निषेध, मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों तथा अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही पुलिस कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।

छाया : अमिट लेख

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि संज्ञेय अपराधों में त्वरित प्राथमिकी दर्ज करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान सुनिश्चित करें तथा लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करें। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने तथा अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में विशेष रूप से शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाने, एनडीपीएस कांडों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर थाना एवं सभी थानों को साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, भूमि विवाद से उत्पन्न होने वाले अपराधों की रोकथाम, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की सराहना की गई तथा अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले पदाधिकारियों को कार्य में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य निर्वहन में किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम चंपारण पुलिस अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Recent Post