बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
मरीज के स्वजनों ने चिकित्सकों पर लगाया मारपीट करने का आरोप
घटना की सूचना पर पहुंची तीन थाने की पुलिस
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में कथित लापरवाही के कारण हुई प्रसूता की मौत पर भड़के परिजनों ने मचाया जमकर हंगामा। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मरीज के स्वजनों में चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर नगर, कालीबाग समेत तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। हंगामा के कारण अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। मृत प्रसूता मैनाटांड़ थाना क्षेत्र की सुखलही मथुरा निवासी पिंटू दुबे की पत्नी आरती कुमारी (30) की मां उषा देवी ने बताया कि उसकी पुत्री की दूसरी प्रसव के लिए 13 जून को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। शरीर में खून और पानी की कमी होने से मरीज को खून और पानी चढ़ाया जा रहा था। इसी बीच उसकी स्थिति खराब होने लगी। चिकित्सकों से कहने पर भी वे ध्यान नहीं दे रहे थे। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। मरीज के पति पिंटू दुबे ने इलाज में कोताही का आरोप लगा नाराजगी जताया। जिसपर चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ भड़क गए और पिंटू दुबे को मारने पीटने लगे। पिंटू को बचाने आए उसके भाई मिंटू दुबे की भी पिटाई की गई। दोनों भाइयों को पीटते देख परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। हंगामा देख चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ भी उग्र हो गए। सूचना पाकर खबर बनाने गए कुछ मीडिया कर्मियों के साथ वीडियो बनाने को लेकर तथा कभी कुछ डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया तथा दो लोगों की मोबाइल भी छीन लिया। लेकिन ऐसी सूचना है कि घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मियों के कार्रवाई से शक्षु क्षुभद्ध दिखें। चिकित्सा कौन है वीडियो बना रहे कुछ लोगों का मोबाइल फोन छीन लिया। यह हंगामा करीब डेढ़ से 2 घंटे तक चला रहा और पुलिस मुख्य दर्शक बनी रही। बताते चले कि ऐसी घटना जीएमसीएच अस्पताल में आए दिन होती रहती है। लेकिन जिला प्रशासन इस मामले में संवेदनहीन बना रहता है।








