AMIT LEKH

Post: नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटी एसएसबी के राहत एवं बचाव दल की टीम

नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटी एसएसबी के राहत एवं बचाव दल की टीम

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गया और अधीनस्थ अधिकारी सहित कुल 15 सदस्यीय टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। थाना सिंदुरिया क्षेत्र में एक व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव दल पतलावा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया।

फोटो : चिश्ती

राहत एवं बचाव दल पतलावा के टीम कमांडर उप निरीक्षक (सामान्य) सौरभ धर दूबे ने बताया कि शनिवार को शाम लगभग 6:55 बजे थाना प्रभारी सिंदुरिया विशाल शुक्ला द्वारा

फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि एक व्यक्ति नदी में डूब गया है, जिसकी तलाश एवं बचाव कार्य के लिए तत्काल टीम की आवश्यकता है।

छाया : अमिट लेख

सूचना प्राप्त होते ही राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गया और अधीनस्थ अधिकारी सहित कुल 15 सदस्यीय टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

छाया : अमिट लेख

टीम शाम 7:10 बजे आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए निकल गई। राहत एवं बचाव दल द्वारा नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाने की तैयारी की गई है। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post