AMIT LEKH

Post: मोतिहारी में करंट लगने से किसान की मौत, मोटर चालू करते समय हुआ हादसा

मोतिहारी में करंट लगने से किसान की मौत, मोटर चालू करते समय हुआ हादसा

पटना से हमारे विशेष ब्यूरो का संकलन : 

गुरुवार को वह पाली हुई बकरियों को पानी पिलाने के लिए मोटर चालू करने के लिए घर में गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
मोतिहारी, (एक संवाददाता)। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के खगनी माई स्थान के समीप किसान की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक उसी गांव का अच्छेलाल दास है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसने घर में विद्युत मोटर लगा रखी थी। गुरुवार को वह पाली हुई बकरियों को पानी पिलाने के लिए मोटर चालू करने के लिए घर में गया। स्विच दबाने के दौरान वह अचानक विद्युत ऊर्जा के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में कोई नहीं था। पत्नी आई तो देखी कि मोटर वाले जगह पर गिरे पड़े हैं। उसे कुछ समझ में भी नहीं आया और चिल्लाने लगी। परिवार में पसरा मातम, पीछे छोड़ गया भरा-पूरा परिवार लोग दौड़कर आए तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक के चार पुत्र और एक पुत्री है। इनमें से एक पुत्र को छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि अपने गवास पर ही पत्नी के साथ रहता था। जबकि पुत्र- पतोहू गांव में रहते थे। मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। वहीं थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Recent Post