AMIT LEKH

Post: 10 घंटे में किशोर अपहरण एवं हत्या कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार 

10 घंटे में किशोर अपहरण एवं हत्या कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार 

बेतिया से उप- संपादक का चश्मा :

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया तथा मामले में घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया पुलिस ने कंगली थाना क्षेत्र में हुए 15 वर्षीय किशोर सोनू कुमार के अपहरण एवं हत्या कांड का महज 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो : मोहन सिंह

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तिलावे नदी से किशोर का शव भी बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए बैरिया पुलिस अधीक्षक बेतिया कुमार गौतम ने बताया कि 30 जून को सोनू कुमार स्कूल से घर लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस संबंध में उसकी मां शारदा देवी के आवेदन पर कंगली थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी समशुल अंसारी ने बताया कि उसका और सोनू के बहन के बीच संबंध था लेकिन सोनू की बहन इधर किसी अन्य लड़के से बात कर रही हैं। जिसको लेकर शमसुल अंसारी ने सोनू की बहन को डांट फटकार लगाकर इस बात का शिकायत सोनू से किया। लेकिन इस मामले को लेकर सोनू अपनी बहन को डांटने की बजाय अपने बहन का साथ दिया।इसी विवाद के कारण शमशुल अपने पिता, भाई तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर सोनू के अपहरण और हत्या की साजिश रची। 30 जून को स्कूल से लौटते समय सोनू को श्मशान के पास रोककर बातचीत के बहाने बेहोश किया गया। इसके बाद उसे मोटरसाइकिल से तिलावे नदी के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को नदी में फेंक दिया गया ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया तथा मामले में घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बेतिया कुमार गौतम ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक एवं तकनीकी तरीके से जांच कर त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे कम समय में पूरे घटनाक्रम का खुलासा संभव हो सका। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Comments are closed.

Recent Post