रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना
सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप
गौरतलब है कि 20 जून को हुई छापेमारी के दौरान बेऊर जेल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके बाद डिप्टी जेलर और असिस्टेंट जेलर समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बेऊर केंद्रीय कारा के पांच निलंबित अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जेल अधीक्षक की शिकायत पर बेऊर थाने में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने बिना अनुमति जेल परिसर में प्रवेश किया और सरकारी रजिस्टरों व अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की। उनके खिलाफ बिहार जेल मैनुअल के उल्लंघन और जेल की सुरक्षा एवं गोपनीयता से समझौता करने के भी आरोप लगाए गए हैं। गौरतलब है कि 20 जून को हुई छापेमारी के दौरान बेऊर जेल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके बाद डिप्टी जेलर और असिस्टेंट जेलर समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने सभी आरोपित अधिकारियों को नोटिस भेजकर पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।








