संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना दिवाकर पाण्डेय
बिहार पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के क्रम में फ्लिप्कार्ट के डिलीवर ब्वॉय श्रीराम कुमार को स्मैक जैसे उजला नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (एक संवाददाता)। पूर्वी चम्पारण जिला पुलिस सुखे नशीला पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही इसके बावजूद भी कारोबारी अलाग-अलग हथकंडे अपना रहे है। इसी क्रम में आज झरोखर थाना अंतर्गत घोड़ासहन झरोखर रोड से डामर चौक पोखरा के समीप बिहार पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के साथ संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के क्रम में फ्लिप्कार्ट के डिलीवर ब्वॉय श्रीराम कुमार उम्र 22वर्ष, पेo जितेंद्र जायसवाल ग्राम+थाना घोड़ासहन को 03 पूडिया उजला रंग का स्मैक जैसा मादक पदार्थ, वजन 3.93 ग्राम एवं 5836/-रुपया के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरास्त में भेज दिया गया है।








