AMIT LEKH

Post: सरकार का लक्ष्य 2025 तक पूरा देश होगा टीबी मुक्त

सरकार का लक्ष्य 2025 तक पूरा देश होगा टीबी मुक्त

केंद्र सरकार  द्वारा 2025 तक पूरे देश में टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है

जिसके तहत आज मधुबन विधानसभा में नब्बे टी बी मरीजों को गोद लिया गया है

✍️ पप्पू पंडित, संवाददाता
– अमिट लेख

पकड़ीदयाल, (पूर्वी चम्पारण)। केंद्र सरकार  द्वारा 2025 तक पूरे देश में टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज मधुबन विधानसभा में नब्बे टी बी मरीजों को गोद लिया गया है। उक्त बातें मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने अनुमंडलीय अस्पताल में रेड क्रास के द्वारा पोषण वितरण समारोह के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे देश से पोलियो का उन्मूलन किया जा रहा है, उसी तरह देश आने वाले कुछ ही दिनों में टीबी मुक्त हो जाएगा। वहीं रेड क्रास के अध्यक्ष ई विभूति नारायण सिंह ने कहा उक्त योजना के तहत एक मरीज को छः महीने तक पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। मौके पर मंडल अध्यक्ष नीतेश सराफ, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, परमा जायसवाल, चून्नू सिंह, सुनील सहनी, लाल साहेब, कौडिनेटर ललित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post