रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क
ग्रामीणों ने जताया विरोध, ग्रामीणों ने अपने लिखित आवेदन में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को बताया भ्रष्टाचारी , विकास विरोधी एवं लगाए कई गंभीर आरोप
वार्ड नंबर 32 के में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंची महापौर गरिमा देवी शिकारिया से मिलकर लोगों ने जताई नाराजगी, जनहित में अति आवश्यक योजना को रद्द नहीं करने की मांग की गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 01 सितंबर 26 को नगर निगम द्वारा आयोजित वार्ड नंबर 32 के सहयोग शिविर में पहुँची महापौर गरिमा देवी सिकरिया को स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर सैकड़ो लोगों का हस्ताक्षरित आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने गुस्सा एवं रोष जताते हुए कहा कि हमलोग वार्ड नंबर 32 की आम जनता है हम लोगों के वार्ड की विकास की योजना सहित शहर की अन्य विकास योजनाओं की निविदा नगर निगम कार्यालय द्वारा आमंत्रित की गई है जिसकी निविदा संख्या 14 /15/ 16 वर्ष 2026 -2027 है।

जिसमें हमारे वार्ड सहित शहर की अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। निविदा प्रकाशित होने के बाद नगर निगम बेतिया के गलत राजनैतिक साजिश के तहत सशक्त स्थाई समिति के विकास विरोधी पार्षदों सहमत अली वार्ड 3, कुणाल राज श्रॉफ वार्ड 8 , रूही सिंह वार्ड 25, सविता देवी वार्ड 18,ऋतुल प्रिया वार्ड 33 , के साथ पार्षद अनुराधा यादव वार्ड 02 द्वारा अवैध तरीके से इन निविदाओ की को रद्द करने हेतु आवेदन दी गई है। जिस पर हम सभी ग्रामीणों को गहरी आपत्ति है।सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों द्वारा अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया गया है। ये लोग नगर निगम बेतिया के विकास के सबसे बड़े बाधक है। ग्रामीणों ने बताया कि सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों पर विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के विरुद्ध हमारे वार्ड पार्षद के परिवारजनों द्वारा पूर्व में कई परिवाद दायर किया गया है। जिससे नाराज होकर बदला लेने की भावना से उपरोक्त सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा हमारे वार्ड की अति आवश्यक योजना जहां अभी जल जमाव है उस योजना की निविदा प्रकाशित होने के बाद उसको रद्द करने हेतु आवेदन दी गई है। अगर किसी भी परिस्थिति में हमारे वार्ड की योजना को रद्द किया जाता है, तो हम लोग नगर निगम का घेराव करेंगे और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।








