AMIT LEKH

Post: तेज आंधी के साथ बारिश, पेड़ गिरने से जिले में बिजली बाधित

तेज आंधी के साथ बारिश, पेड़ गिरने से जिले में बिजली बाधित

पेड़ गिरने से दर्जनो बाईक क्षति गस्त

तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया

✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। आंधी बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालाँकि आंधी इतनी तेज थी कई पेड़ गिर गए। धूल भरी आंधी से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बारिश शुरु हुई। तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि आंधी-पानी से जिलावासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है लेकिन आंधी-पानी से आम और लीची के फसलों को नुकसान भी हुआ है। आंधी पानी के कारण जिला में कई जगह बड़े-बड़े पेड़ गिरने की जानकारी मिली है। जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई है। जिला मुख्यालय में भी बिजली गायब रही। जिला के सभी प्रखंडों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। शहर के गांधी चौक और ज्ञानबाबू चौक स्थित वीमार्ट के पास पेड़ टूट कर गिर गया। गांधी चौक पर विशाल बरगद के पेड़ के गिरने से दो दुकानों को क्षति हुई है। दो ई रिक्सा और तीन मोटरसाइकिल पेड़ के नीचे दब गए। गांधी चौक पर गिरे पेड़ के कारण वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने पेड़ को काटकर हटाया। वही ज्ञानबाबू चौक पर वीमार्ट के समीप पेड़ गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ। चांदमारी लाल बंगला के पास होर्डिंग वाला बड़ा पोल भी आंधी को बर्दाश्त नहीं सका और गिर पड़ा। जिसमें कई बाइक को क्षति पहुंची है। जिला के कई प्रखंडों में घरों और दुकानों के छप्पर उड़ गए। तेज आंधी पानी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है। जिला आपदा विभाग के अनुसार कहीं-कहीं पेड़ गिरने की सूचना है। जान माल के नुकसान की कोई सूचना नही है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Comments are closed.

Recent Post