AMIT LEKH

Post: पचुआ पंचायत में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर में आए 16 आवेदन, एक का भी नहीं हुआ निदान

पचुआ पंचायत में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर में आए 16 आवेदन, एक का भी नहीं हुआ निदान

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क

सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए किया गया अग्रसारित

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। प्रखंड के पचुआ पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन इनमें से किसी भी आवेदन का मौके पर निदान नहीं हो सका। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

फोटो : छपरा डेस्क

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का निष्पादन करना था। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. अरुण कुमार, सीडीपीओ रीना कुमारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं मुखिया प्रतिनिधि शिवशंकर महतो, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। शिविर में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।

छाया : अमिट लेख

प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हालांकि, शिविर में एक भी आवेदन का तत्काल निदान नहीं होने से ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों की कार्रवाई का इंतजार करना पड़ेगा।

Comments are closed.

Recent Post