AMIT LEKH

Post: आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास समिति की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास समिति की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क

 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 3 सितंबर 26 पश्चिम चम्पारण जिले में “आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, सदस्य, बिहार विधान परिषद-सह-अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन पूनर्वास समिति, बिहार की अध्यक्षता में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत आपदा प्रबंधन से सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।

सौरभ कुमार, सदस्य विधान पार्षद-सह-समिति के समन्वयक प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उदेश्य पश्चिम चम्पारण जिलें में बाढ़ एवं अन्य संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करना, राहत एवं बचाव कार्यो को सुचारू बनाना और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की ठोस रणनीति तैयार करना था। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू ने कहा “आपदा की स्थिति में हमारा सबसे पहला लक्ष्य लोगों के जीवन की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना है। राहत कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचना चाहिए। हमारी समिति यह सुनिश्चित करेगी कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में कोई भी प्रशासनिक लापरवाही न हो।” वहीं बैठक में उपस्थित अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए विधान पार्षद और समिति के समन्वयक सौरभ कुमार ने आपसी तालमेल पर जोर दिया। उन्होने कहा “आपदा प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवी, संस्थाओं और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय अत्यन्त आवश्यक है। हम जमीनी स्तर पर यह सुनिश्चित करेंगे कि पुनर्वास के लिए आवंटित संसाधन और राहत सामग्री बिना किसी बाधा के सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे। तटबंधों की सुरक्षा और राहत शिविरों की पूर्व-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।”

बैठक में लिये गये प्रमुख निर्णय :

* जिले के संवेदनशील तटबंधों की तत्काल मरम्मत और निगरानी सुनिश्चित करना

* बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर सुरक्षित आश्रय स्थलों (Relief Camps) और सामुदायिक रसोईयों का पूर्व निर्धारण

* सिसई पंचायत, मधुबनी में आवश्यक कटाव निरोधी कार्य एवं कटाव का सतत् अनुश्रवण

* राहत सामग्री, दवाइयों और पशु चारे के पर्याप्त भण्डारण की व्यवस्था करना

बचाव कार्यों के लिए एन०डी०आर०एफ० (NDRF) और एस०डी०आर०एफ० (SDRF) टीमों के साथ निरंतर सम्पर्क बनाये रखना

बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24×7 मुस्तैद का सख्त निर्देश दिया गया। इस बैठक में जिला प्रशासन वरीय अधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, बेतिया, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, बेतिया अनुमण्डल पदाधिकारी, बेतिया, बगहा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post