AMIT LEKH

Post: सिवान में पहली बार राज्यस्तरीय तमो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सिवान में पहली बार राज्यस्तरीय तमो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क 

सारण बना ओवरऑल चैंपियन, गोपालगंज दूसरे और सिवान तीसरे स्थान पर रहा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, संवाददाता
सिवान, (सारण)। जिले में पहली बार राज्यस्तरीय तमो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्सव पैलेस, बिंदुसार बुजुर्ग में रविवार को पांचवीं बिहार स्टेट तमो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन हुआ।

फोटो : संवाददाता

प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सारण जिला ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं गोपालगंज ने द्वितीय तथा सिवान जिला ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ी

प्रतियोगिता में सिवान, गोपालगंज, सारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा समेत बिहार के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी पहुंचे थे। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी मार्शल आर्ट प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

आयोजन में कई पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली से आए तमो मार्शल आर्ट फेडरेशन के फाउंडर राघवेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट घनश्याम सैनी, बिहार तमो मार्शल आर्ट एसोसिएशन के स्टेट हेड ए.के.एस. संजय तथा बिहार तमो मार्शल आर्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मोहन कुमार सिंह की देखरेख में हुआ।

छाया : अमिट लेख

आयोजन में पश्चिमी चंपारण के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भारती, गोपालगंज के जिला अध्यक्ष एवं सचिव रजनीश कुमार व सचितनंद सिंह, सारण के जिला अध्यक्ष रवि शर्मा एवं सचिव विवेक पासवान तथा उत्सव पैलेस के मालिक पुष्पेंद्र कुमार सिंह का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिवान के खेल पदाधिकारी उपेंद्र यादव तथा बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल उपस्थित रहे। इसके अलावा पूजा फाउंडेशन के सचिव रितेश कुमार सिंह, रश्मि गिरी, रामाशंकर प्रसाद, मनोज कुमार, लाल बाबू राम, खुशबू कुमारी, राजू कुमार, अजय कुमार, धनंजय कुमार, शशि रंजन, अमन, रोहित, राहुल, खुशवंत एवं विकास कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्टेट हेड ने जताया आभार 

बिहार स्टेट तमो मार्शल आर्ट एसोसिएशन के स्टेट हेड ए.के.एस. संजय ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों एवं सचिवों, मुख्य अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका।

Leave a Reply

Recent Post