AMIT LEKH

Post: वैशाली में बड़ा हादसा : लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, कई कर्मचारी और मजदूर हादसे का शिकार

वैशाली में बड़ा हादसा : लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, कई कर्मचारी और मजदूर हादसे का शिकार

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क

अस्पताल में छह घायल कर्मचारियों का इलाज किया गया, जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो)। वैशाली के लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एनएचएआई के एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन पथ पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया।

फोटो : अमिट लेख

निर्माण कार्य के दौरान निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया। हादसे में कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में छह घायल कर्मचारियों का इलाज किया गया, जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

छाया : अमिट लेख

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने घायलों को वहां से निकाला।

Comments are closed.

Recent Post