AMIT LEKH

Post: एकमा में देसी शराब बनाने का वीडियो वायरल, एकमा पुलिस ने की छापेमारी

एकमा में देसी शराब बनाने का वीडियो वायरल, एकमा पुलिस ने की छापेमारी

वायरल फोटो : 98

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क

वीडियो में एक महिला घर के समीप देसी शराब बनाती दिखाई दे रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद एकमा थाना क्षेत्र में कथित रूप से देसी शराब बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक महिला घर के समीप देसी शराब बनाती दिखाई दे रही है। वीडियो बनाने को लेकर महिला और एक अन्य महिला द्वारा युवक को धमकी दिए जाने की आवाज भी सुनाई दे रही है।
वीडियो की जानकारी मिलते ही एकमा पुलिस ने संबंधित स्थल पर छापेमारी की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब बनाने में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वहां से देसी शराब बनाने में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्री को नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि जिस स्थान पर कथित रूप से शराब बनाने का काम चल रहा था, वहां पहुंचने के लिए करीब आधा किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। इसी का फायदा उठाकर कारोबारी पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले। पुलिस ने स्थल को चिह्नित कर लिया है तथा वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Recent Post