AMIT LEKH

Post: जमीनी विवाद में मारपीट, 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

जमीनी विवाद में मारपीट, 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क 

एकमा सीएचसी में उपचार के बाद रसूलपुर थाना पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान स्व. चंद्रदेव पंडित के पुत्र 60 वर्षीय रविंद्र नाथ पंडित के रूप में हुई है।

फोटो : संवाददाता

बताया जाता है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा रविंद्र नाथ पंडित के साथ मारपीट की गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. गुंजन कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से उनका प्राथमिक उपचार किया। बताया गया है कि घटना की सूचना रसूलपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों एवं मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Recent Post