रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, मिशन शक्ति, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में आज प्रखंड योगापट्टी के गोरा बेलवा स्थित महादलित टोला में सखी वार्ता के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सहायता एवं सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। वहीं, सभा स्थल पर उपस्थित प्रतिभागियों के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट, अल्पाहार एवं मिनरल वाटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति अर्जुन कुमार, जीएस प्रियदर्शिनी एवं एसएफएल आर्यन कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।


