AMIT LEKH

Post: बाढ़ उपरांत बने दलदल में फंसी भैंस को एसएसबी की RRT टीम ने अथक प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाला

बाढ़ उपरांत बने दलदल में फंसी भैंस को एसएसबी की RRT टीम ने अथक प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाला

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, बगहा डेस्क 

एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा मानवता व जीव-रक्षा का सराहनीय कार्य 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बगहा, (जगमोहन काजी)। एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवा एवं जीव-रक्षा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

फोटो : अमिट लेख

इसी क्रम में दिनांक 10.09.2026 को चकदावा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोहुआ टोला निवासी एक ग्रामीण की भैंस बाढ़ के उपरांत आंशिक रूप से बने दलदल में फंस गई, जिसके कारण वह स्वयं बाहर नहीं निकल पा रही थी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही *चकदावा कैंप, 21वीं वाहिनी, SSB की RRT टीम एवं अन्य जवानों* द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर अथक प्रयास किए गए।

छाया : अमिट लेख

जवानों द्वारा दलदल के अंदर घुसकर कठिन परिस्थितियों में भैंस को जीवित एवं सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसएसबी जवानों द्वारा किए गए इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य से ग्रामीणों में प्रसन्नता का माहौल है। ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए SSB के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.

Recent Post